{"_id":"581365014f1c1bcf75bc5551","slug":"diwali-the-boom-on-dhanteras-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली, धनतेरस पर स्कूलों में रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली, धनतेरस पर स्कूलों में रही धूम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर स्कूलों में रही धूम
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में धनतेरस दीपावली के पर्व धूमधाम से मनाए गए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम औरर प्रतियोगिताएं हुई। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रबंधक फादर सेेल्वाडोर डिसूजा, प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति ने पर्वो के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल स्टाफ पर बच्चों ने दीप जलाए। अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर में रंगोली, पोस्टर मैकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली में अतुल हाउस ने पहला, अमूल हाउस ने दूसरा, अभय हाउस ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में विजयपाल सिंह, वतनप्रीत सहित आदि थे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। विदेेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आवाहन किया। रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रीन हाउस पहले, यलो हाउस दूसरे, रेड हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सूरज शर्मा, देवेंद्र कपूर आदि थे। एसबी सर्वोदय इंटर कालेज में रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के विद्यार्थी और सीनियर में इंटर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार आदि थे। ईशर अकाडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपतपुर सकरिया में प्रधानाचार्य गुरीप सिंह और प्रशासक हरप्रीत सिंह के निर्देशन में कलाकृति कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की बनाई गई कलाकृति की प्रशंसा की।
रघुनाथपुर में स्कूली बच्चों को बांटे गए बर्तन
अमरैयाकलां। रघुनाथपुर के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चों को थाली गिलास बांटे गए। विधायक पीतमराम ने बच्चों को बर्तन देकर बर्तन वितरण का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्कूल के 74 और पूर्व माध्यमिक स्कूल के 105 बच्चों को बर्तन दिए गए। एमडीएम में बच्चों ने नए बर्तनों में खीर का आनंद लिया। विधायक ने इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। खंड शिक्षाधिकारी दिनेशचंद्र, एबीआरसी वासुदेेव यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामाधार पांडेय, मंत्री सूर्यप्रकाश गंगवार, संकुल प्रभारी ऋषि सक्सेना, प्रधान हरजिंदर सिंह, शिवनंदन पांडेय, रिजवान खां, राधाकृष्ण कुशवाहा, जगदीश सिंह, रामचंद्र सिंह, गायत्री पांडेय आदि थे।