{"_id":"674db5eadbc57a4c990cb014","slug":"divyanshi-and-vikas-were-first-in-the-race-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126551-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दौड़ में दिव्यांशी व विकास रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दौड़ में दिव्यांशी व विकास रहे प्रथम
विज्ञापन
गांव गौहनिया में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते दिव्यांग बच्चे।स्रोत:शिक्षक
बिलसंडा। गांव गौहनिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी व विकास ने बाजी मारी।
खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रधान के पति विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिका दौड़ में दिव्यांशी प्रथम, अनन्या द्वितीय एवं प्रिया तृतीय रहीं।
बालक वर्ग में विकास प्रथम, अर्पित द्वितीय, पूरनलाल तृतीय रहे। जूनियर स्तर पर 50 मीटर बालिका दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, देवकी द्वितीय और मोहिनी तृतीय रहीं। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग कुर्सी दौड़ में काजल प्रथम, अनन्या द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जूनियर स्तर पर बालिका कुर्सी दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, देवकी द्वितीय, मुन्नी देवी तृतीय रहीं। बालक वर्ग कुर्सी दौड़ में पवन प्रथम, माइकल द्वितीय, राज सक्सेना तृतीय रहे। सभी विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान फैजान अली, मुकेश राठौर, सुरेंद्र कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह, उमेश मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।