फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Divers found the bodies of two villagers who drowned in the river.

Pilibhit News: गोताखोरों ने खोज निकाले नदियों में डूबे दोनों ग्रामीणों के शव

Mon, 07 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Divers found the bodies of two villagers who drowned in the river.
बीसलपुर। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को नदियों में डूबे दोनों ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए। एक शव बीसलपुर क्षेत्र में और दूसरा शाहजहांपुर क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी विकास वर्मा पांच सितंबर को गांव मानपुर के पास कटना नदी में डूब गए थे। इसके अलावा गांव चौसरा निवासी कैलाश चंद्र सक्सेना ने छह सितंबर को गांव रमपुरा के पास देवहा नदी में छलांग लगा दी थी। स्थानीय गोताखोर जब शव बरामद नहीं कर पाए तो एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने रविवार को ही एनडीआरएफ के जवानों को बुला लिया था।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के जवानों ने रविवार को देर शाम तक शव बरामद करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। एसडीएम ने बताया कि टीम ने सोमवार को सुबह फिर से शव की खोजबीन करना शुरू कर दिया। दोपहर को कटना नदी के भोगापुर घाट से विकास वर्मा का शव बरामद कर लिया। टीम ने दोपहर बाद देवहा नदी के शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के नवादा घाट से कैलाश चंद्र सक्सेना का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed