फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District's first modern Aadhaar Seva Kendra launched.

Pilibhit News: जिले का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू

Wed, 24 Jun 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
District's first modern Aadhaar Seva Kendra launched.
पीलीभीत। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अब जिले के लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नकटादाना चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास टनकपुर रोड पर जिले का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया है। फिलहाल, यहां प्रतिदिन 500 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित किया गया है। आधार संबंधी प्रत्येक प्रक्रिया के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग में संशोधन, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी अपडेट, फोटो परिवर्तन, बायोमेट्रिक अपडेट समेत आधार से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित रहेगा। लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने लोगों से आधार संबंधी कार्यों के लिए केवल अधिकृत आधार सेवा केंद्र जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed