{"_id":"64ece1d58401f7ba1e00e356","slug":"district-united-bar-will-get-70-thousand-books-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3394-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला संयुक्त बार को मिलेंगी 70 हजार की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला संयुक्त बार को मिलेंगी 70 हजार की किताबें
Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के कार्यक्रम को सम्बोधित करते उ.प्र बार कांउसिल के पूर्व अध्यक्ष हरि
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने एलान किया है कि प्रदेश बार काउंसिल की ओर से जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के लिए 70 हजार रुपये की पुस्तकें प्रदान की जाएंगी।
हरिशंकर सिंह सोमवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित साहित्य संगम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के अधिवक्ताओं के कानूनी ज्ञान की दूर-दूर तक चर्चा है। नए अधिवक्ताओं को मन लगाकर नए कानून की जानकारी करनी चाहिए।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व सचिव कुलदीप अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने रचना पाठ किया। इसमें जियाउद्दीन जिया, अविनाश मिश्रा, अरुण भारद्वाज, दिनेश यादव, सचिन सक्सेना, शार्मेन्द्र मिश्रा, सैयद शाह अली, हैदर जाफरी, मोहम्मद नदीम, रामपाल सिंह आदि शामिल रहे।