फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District topper student honored in model

Pilibhit News: मॉडल में जिला टॉप करने वाली छात्रा सम्मानित

Sat, 16 Mar 2024 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
District topper student honored in model
छात्रा को सम्मानित करते गांव के प्रधान । स्रोत - ​शिक्षक
पीलीभीत। जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की मॉडल प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांव कुंवरपुर के जूनियर हाईस्कूल की छात्रा अनामिका ने जिले में बाजी मारी। गांव की बेटी की उपलब्धि पर ग्रामीण खुश हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान शुभम मौर्य ने छात्रा, उसके पिता श्रवण कुमार और मां चंचला देवी को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा को भी सम्मानित किया गया। प्राइमरी स्कूल सैदपुर की प्रधानाध्यापक प्रीति सिंह ने कुंवरपुर स्कूल पहुंचकर छात्रा को 500 रुपये प्रदान किए। इस मौके पर शिक्षिका अनीता शर्मा, विनीता अवस्थी, निधि सक्सेना, नाजिया परवीन, ज्योति अमित, विमला भारती, अनुपम मौर्य, प्रवीण सक्सेना आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता में अनामिका ने पुरस्कार जीता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed