{"_id":"65c13052d4e7fe33290c30b3","slug":"district-level-officers-will-inspect-tehsil-and-block-offices-pilibhit-news-c-4-bly1014-338258-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला स्तरीय अफसर करेंगे तहसील और ब्लॉक कार्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला स्तरीय अफसर करेंगे तहसील और ब्लॉक कार्यालयों का निरीक्षण
Tue, 06 Feb 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तहसील और ब्लॉक कार्यालयों का अब डीएम समेत जिला स्तरीय अफसर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान शासन से जारी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके लिए डीएम ने एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। निरीक्षण 17 फरवरी से शुरू होगा।
सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप कामकाज सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अफसरों को तहसील और ब्लॉक कार्यालयोंं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करनी है। इस बाबत शासन ने चेक प्वाइंट भी जारी किए हैं। इन प्वाइंटों पर अधिकारियों को तहसील, ब्लाॅक कार्यालय और सीएचसी का निरीक्षण करना है। तहसील कार्यालय के निरीक्षण में अधिकारियों को परिसर में स्थित भवनों में साफ-सफाई की स्थिति, जन सामान्य के बैठने का स्थान, स्वागतकक्ष, पार्किंग आदि का निरीक्षण करना है।
राजस्व न्यायालय में पुराने तीन लंबित वादों की पत्रावलियों की समीक्षा के साथ ही पांच वर्ष पुराने वादों की स्थिति भी देखी जाएगी। शासन से मिले निर्देश के तहत जिला अधिकारी ने निरीक्षण के लिए रोस्टर जारी किया है। इसमें 17 फरवरी को तहसील बीसलपुर का जिलाधिकारी स्वयं निरीक्षण करेंगे। इसी दिन तहसील पूरनपुर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) निरीक्षण करेंगे। 20 फरवरी को कलक्ट्रेट का जिलाधिकारी निरीक्षण करेंगे। 22 फरवरी को तहसील अमरिया एवं खंड विकास कार्यालय अमरिया का सिटी मजिस्ट्रेट निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में 26 फरवरी को तहसील कलीनगर एवं खंड विकास कार्यालय मरौरी का एडीएम, दो मार्च को विकासखंड पूरनपुर का डीएम, 16 मार्च को अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम निरीक्षण करेंगे। 16 मार्च को सदर तहसील का नगर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी के निरीक्षण का रोस्टर जारी करने से कर्मियों में खलबली मची है। अभी से साफ-सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाने लगा है।
शासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत निरीक्षण के लिए अफसरों का रोस्टर तय किया गया है। मैं खुद भी निरीक्षण करूंगा। निरीक्षण के दौरान शासन से जारी प्वाइंटों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, डीएम