फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District for the second day Continued outbreaks of cold

जिले में दूसरे दिन भी जारी रहा ठंड का प्रकोप

Sat, 12 Dec 2015 11:27 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 12 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
District for the second day Continued outbreaks of cold

जिले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। पूरे दिन जहां धूप नहीं निकली, वहीं सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। कामकाजी महिला-पुरुषों को छोड़कर अन्य लोग घरों में कैद रहे।  

विज्ञापन

तराई के इस जिले में दो दिन पूर्व हुई मामूली बारिश से एकाएक ठंड बढ़ गई थी। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर शाम तक सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। वहीं सुबह शाम पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा था। कमोवेश शनिवार को भी मौसम का यही हाल रहा। दिन में करीब 11 बजे बादलों के बीच छिपे सूरज ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए लेकिन इसके बाद शाम तक सूरज दिखाई नहीं दिया। इसके चलते धूप का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। इस कारण मौसम और भी सर्द हो गया। शाम करीब पांच बजते ही पूरा शहर धुंध व कोहरे की चादर ढक गया। लगातार दूसरे दिन भी मौसम के बदलते रुख के चलते शहर के बाजार समेत सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम ही दिखे। वहीं रेडीमेड शोरूम व दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ रही। जरूरतमंद लोग ही गर्म कपड़ों से खुद को ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन


शहर में 28 प्वाइंटों पर लगेंगे अलाव
नगरपालिका व तहसील प्रशासन द्वारा हर साल ठंड के मौसम में अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था की जाती है। नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि इस बार 28 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। वहीं एक रैन बसेरा के स्थान पर इस बार दो रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इसमें एक मूलचंद धर्मशाला व दूसरा रोडवेज बस स्टैंड पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी ही सबसे अच्छा उपाय
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके मिश्रा के मुताबिक इस मौसम में अस्थमा, हृदयरोग व कैंसर रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। त्वचा व एलर्जी संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर सावधानी ही इसका सबसे अच्छा बचाव है। जुकाम व बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed