{"_id":"8dfc214568c9519e8c6ee495b10fd67c","slug":"district-and-region-will-restructure-panchayat-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला और क्षेत्र पंचायत वार्डों का होगा पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला और क्षेत्र पंचायत वार्डों का होगा पुनर्गठन
पीलीभीत
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ग्राम पंचायतों के बाद अब जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के पुनर्गठन का आदेश जारी किया है। इसकी प्रक्रिया 12 फरवरी को इसकी प्रक्रिया प्रारंभ होकर तीन अप्रैल तक चलेगी।
शासन ने पिछले दिनों ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन का आदेश दिया था। इसके तहत जिले में 122 नई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव कर शासन को भेजे गए हैं। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद अब जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत वार्डों का पुनर्गठन कराया जाना है। शासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के निर्देशानुसार क्षेत्र पंचायत वार्डों का निर्धारण के लिए दो हजार और जिला पंचायत वार्ड के निर्धारण के लिए 50 हजार की आबादी का मानक रखा गया है।
इससे अधिक आबादी होने पर नए वार्ड बनाएंगे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया 12 फरवरी से प्रारंभ कर प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इन प्रस्तावों की जांच और आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन अप्रैल तक प्रस्तावित वार्डोें की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बढ़ जाएगी प्रतिनिधियों की संख्या
क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्ड बढ़ने से तीनों पंचायतों में प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी तक जिले में 227 क्षेत्र पंचायत और 29 जिला पंचायत के वार्ड हैं। पुनर्गठन के बाद क्षेत्र की पंचायत की संख्या 250 और जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 35 से अधिक हो सकती है।
00
शासन से क्षेत्र और जिला पंचायत के पुनर्गठन का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके लिए सभी एडीओ पंचायत की बैठक बुलाई गई है। तीन अप्रैल तक नए वार्डों का प्रस्ताव कर शासन को भेजा जाएगा।
- वीपी सक्सेना, डीपीआरओ