फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Distances were erased in Lok Adalat, families were united

Pilibhit News: लोक अदालत में मिटीं दूरियां, जुड़ा परिवार

Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Distances were erased in Lok Adalat, families were united
राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे स्टालों का निरीक्षण करते जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा।संवाद
पीलीभीत। जिले में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां दीवानी, वैवाहिक, पारिवारिक समेत विभिन्न वादों की सुनवाई हुई। 1,37,757 वादों का निस्तारण हुआ और 8,72,76,154 रुपये की धनराशि के समझौते किए गए। विवाद के बाद लंबे समय से अलग रह रहे कई पति-पत्नी भी समझौते के बाद लोक अदालत में एक हो गए।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के साथ निरीक्षण किया। संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी, वैवाहिक, पारिवारिक, राजस्व, बैंक लोन, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, वन, फौजदारी, चेक बाउंस आदि संबंधित वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव/ अपर जिला एवं स्वास्थ्य न्यायाधीश सुनील कुमार द्वितीय की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,37,757 वादों का निस्तारण हुआ। बीएसएनएल के शिविर में 600 मामलों में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन शिविर में पहुंचे 10 मामलों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

केस एक

अब रहेंगे साथ-साथ
परिवार न्यायालय में एक मामले में सुनवाई की गई। अमरिया क्षेत्र के पति-पत्नी मामूली बात पर विवाद के बाद सात माह से अलग रह रहे थे। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था। शनिवार को आपसी समझौते के आधार पर लोक अदालत में दोनों के विवाद को दूर कराया गया। न्यायालय से ही दोनों एक साथ घर रवाना हुए।




000

केस दो



दो माह बाद सुलह होने से खुश हुए दंपती


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के पति-पत्नी मामूली विवाद के बाद दो माह से अलग- अलग रह रहे थे। माता-पिता में अलगाव से मासूम बच्चा परेशान था। समझौता न होने पर मामला न्यायालय में पहुंचा। शनिवार को आपसी समझौते के आधार पर लोक अदालत में दोनों के विवाद को दूर कराया गया। न्यायालय के समक्ष समझौता हुआ। समझौते के बाद खुशी के चलते दोनों की आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed