{"_id":"6834b83c50f3e796ea03c8ba","slug":"dispute-erupts-after-spitting-on-priest-report-filed-against-four-people-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136688-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुजारी पर थूकने के बाद हुआ विवाद, चार लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुजारी पर थूकने के बाद हुआ विवाद, चार लोगों पर रिपोर्ट
Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बस में सवार एक महिला के पुजारी पर थूकने से विवाद हो गया। बस में सवार यात्रियों के गलत बोलने पर लोग भड़क गए और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और बस को सीज कर दिया। पकड़े गए चारों लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। मामले में पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
सुनगढ़ी क्षेत्र के काला मंदिर निवासी पवन मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह एक विवाह समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। देशनगर चौराहा के निकट पहुंचते ही मार्ग से जा रही बस में सवार एक महिला ने उनपर थूक दिया। उन्होंने विरोध किया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया और जुर्माने के रूप में 1500 रुपये दिलवाने की बात कही। आरोप है कि इस पर बस में सवार लोगों ने रुपये के बदले कपड़े उतारकर देने को कहा। इस बात का लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस को सीज कर दिया गया। बस में सवार लखीमपुर के पलिया कलां क्षेत्र के मुजम्मिल, नसीम, इरफान, इस्तेकार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।