फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disabled were neglected in the camp for chair, stretcher and doctor

Pilibhit News: शिविर में कुर्सी, स्ट्रेचर और चिकित्सक के लिए उपेक्षित रहे दिव्यांग

Tue, 26 Aug 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Disabled were neglected in the camp for chair, stretcher and doctor
रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया
पीलीभीत। प्रत्येक सोमवार को आयोजित परीक्षण शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांगजन का दर्द स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को नजर नहीं आता। शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। दिव्यागों के बैठने के लिए कुर्सियां और अंदर पहुंचने के लिए स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं रहती। पेजयल के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आयुष विंग में लगे दिव्यांग परीक्षण शिविर में अव्यवस्थाओं की भरमार दिखी। समय से अस्पताल पहुंचे दिव्यांगों को आयुष विंग के बाहर घंटों तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। स्ट्रेचर व व्हील चेयर न मिलने से कई दिव्यांग घिसट कर आयुष विंग के अंदर पहुंचे। दिव्यांगों को सहारा देने के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी तक नही लगाई गई। परिसर में बैठने के लिए कुर्सी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। जमीन पर बैठकर दिव्यांगों ने चिकित्सक का इंतजार किया। लगभग 11 बजे के बाद ईएनटी, आंख व हड्डी रोग चिकित्सक ने दिव्यांगों को देखना शुरू किया। इसके बाद भी अव्यवस्थाएं बनी रहीं।
विज्ञापन



आयुष विंग में लगा आरओ हमेशा रहता बंद
आयुष विंग के बराबर में दिव्यांगों के लिए आरओ लगा है। यह लंबे समय से बंद है। आज तक पानी की एक बूंद नहीं टपकी। गर्मी से बेहाल दिव्यांगों को पीने के पानी के लिए अस्पताल में इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो :
एक आंख से दिखना कम हो गया है, परीक्षण का फॉर्म भरकर जमा कर दिया है। चिकित्सक के आने में अभी समय है। इंतजार कर रहे हैं। -रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया


फोटो:
अपनी मां को लेकर सुबह आया था, उनके पैर में टेढ़ेपन की समस्या है। मगर अब तक चिकित्सक का कुछ पता नहीं है। गर्मी को लेकर पानी आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

श्री कृष्ण, पौटाकलां

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

रामसरन, मोहम्मदपुर दियूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed