फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dirt found in Paniya Himmat village, sweeper suspended

पैनिया हिम्मत गांव में मिली गंदगी, सफाई कर्मी निलंबित

Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in Paniya Himmat village, sweeper suspended
पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक के गांव पैनिया हिम्मत में शुक्रवार को डीपीआरओ उदय राज सिंह ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में गंदगी की भरमार मिलने पर गांव वालों से जानकारी ली गई, तो सफाई कर्मी सोहनलाल की लापरवाही की बात बताई गई। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ उदय राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के दोनों गांवों का निरीक्षण किया था। रंबोज के पंचायत भवन को देखा। इसके बाद पैनिया हिम्मत में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। गांव में गंदगी देखकर ग्रामीणों के बयान लिए गए थे। इसमें ग्रामीणों ने नियमित साफ सफाई नहीं होने और अभद्रता का आरोप सफाई कर्मी पर लगाया था। जांच में सफाई कर्मी के पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद ग्राम पंचायत में गंदगी, नियमित साफ सफाई नहीं करने, ग्रामीणों के कहने पर उनके साथ अभद्रता करने, पद का सदुपयोग नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर सफाई कर्मी सोहनलाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed