फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diploma Engineers will federation movement prison Bleed

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ करेगा जेल भरो आंदोलन

Wed, 18 Mar 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 18 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अब जेल भरो आंदोलन करेगा। दो चरणों में होने वाले इस आंदोलन में 26 व 31 मार्च को इंजीनियर गिरफ्तारी देेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ग्रेड पे बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर चुका है। जनवरी में दो दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल हुई थी। इसके बाद फरवरी में विधानसभा का घेराव किया था। इन आंदोलन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जिससे इंजीनियर्स में रोष है।
विज्ञापन


 इंजीनियर्स का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में डिप्लोमा इंजीनियर्स को 4800 पे ग्रेड मिल रहा है जबकि यूपी में 4200 का पे ग्रेड दिया जा रहा है जो गलत है। इसके लिए इंजीनियर्स ने प्रदेश आहवान पर अब जेल भरो आंदोलन की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया आंदोलन दो चरणों में होगा। इसके 26 मार्च के पहले चरण में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तारी देंगे और 31 मार्च को दूसरे चरण में विद्युत परिषद के जूनियर इंजीनियर गिरफ्तारी देंगे।
000
मांगों को लेकर डिप्लोमा दो बार आंदोलन कर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब 26 व 31 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
- पवन कुमार, जिलाध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed