फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diphtheria affected girl dies in Lucknow

Pilibhit News: डिप्थीरिया पीड़ित बालिका की लखनऊ में मौत

Wed, 06 Nov 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Diphtheria affected girl dies in Lucknow
पूरनपुर। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर की गई बालिका की बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका को मंगलवार को सीएचसी लाया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सक ने करीब आधा घंटा कोशिश की। सुधार न होने पर बालिका पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बालिका को डिप्थीरिया होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर दयाल की छह वर्षीय पुत्री कांती देवी को कई दिन से बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बालिका की हालत में सुधार न होने पर सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में बालिका की गंभीर हालत पर डॉ. राशिद ने टीम के साथ करीब आधा घंटे तक इलाज किया।
विज्ञापन

हालत में मामूली सुधार आने पर कांती देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत खराब होती गई। बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। इसकी पुष्टि सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed