{"_id":"c12b231dfafa01296b71f34298876a19","slug":"dios-memorandum-addressed-to-cm-assigned-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
Pilibhit
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राजकीय शिक्षकों ने कैडर विभाजन संबंधी शासनादेश के विरोध में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर शासनादेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुखविंदर कौर के नेतृत्व में तमाम राजकीय शिक्षक मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में जुटे। यहां शिक्षकों ने कैडर विभाजन को लेकर 28 जुलाई को जारी किए गए शासनादेश के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि शासनादेश राजकीय शिक्षकों के लिए काले कानून से कम नहीं है। इसका एकजुट होकर पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया, जिसमें जारी शासनादेश को वापस लेने की मांग की गई। धरना देने वालों में डॉ. आरपी गंगवार, सर्वेश गंगवार, मोहम्मद सऊद अंसारी, डालचंद्र गंगवार, हरीओम शर्मा, गुलामक हुसैन, जसवंत सिंह, लोकेश कुमार, जेपी गंगवार, दिनेश चंद्र, महीपाल, करतारपाल, फकीरचंद, अजय सक्सेना, नीतू सिंह, रेनू सक्सेना, मंजू त्यागी, निर्मला गंगवार, बबितारानी, बुद्धसेन, संजय श्रीवास्तव, संजय गंगवार, भारती दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन