{"_id":"d42419c7721ba7c60d45764a99f09931","slug":"dios-got-off-the-government-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस को बंद मिला राजकीय इंटर कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस को बंद मिला राजकीय इंटर कॉलेज
पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करने गए डीआईओएस को राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया के गेट पर ताला लटका मिला। डीआईओएस ने बतौर कार्रवाई प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों का वेतन काटने और अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस जेके वर्मा बुधवार सुबह करीब 10 बजे निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया जा धमके। जहां उन्हें प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक गैरहाजिर मिले। केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमकार ड्यूटी पर मौजूद मिला। डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चे भी नहीं थे। प्रधानाचार्य कक्ष बंद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानाचार्य सर्वजीत यादव समेत सभी पांचों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। सुधार होने के बाद ही वेतन निर्गत करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन