{"_id":"586157c54f1c1b8259eeb8a8","slug":"dios-front-opened-against-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक के व्यवहार से परेशान शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री के नेतृत्व में डीएम से मिले शिक्षकों ने डीआईओएस पर भ्रष्ट आचरण, अभद्रता, कार्यालय में न बैठने सहित कई आरोप लगाकर ज्ञापन सौंपा है। पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री के नेतृत्व में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेलगुट) के शिक्षकों ने रामा कॉलेज में बैठक की। पूर्व शिक्षक विधायक ने कहा कि डीआईओएस के व्यवहार से शिक्षकों में रोष है। ऐसे अधिकारी की शिकायत व शासन से भी करेंगे। डीएम को ज्ञापन देने के बाद शिक्षकों ने जिले के दोनों मंत्रियों को भी ज्ञापन की प्रतियां भेजकर डीआईओएस की शिकायत की। इसमें प्रांतीय मंत्री जगदीश बाथम, प्रभात कुमार गुप्ता, रामेश्वर गंगवार, महेश शर्मा, देवेंद्र पाल गंगवार, रमेश चंद्र, केपी सिंह, औमेंद्र पाल, ओमपाल, योगेश गंगवार, सीपी गंगवार, संजय पांडेय, रोहिताश्व, कपिल देव, राजीव वर्मा, भवानी शंकर, दिनेश कुमार सहित कई शिक्षक थे।
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस की शिकायत कर ज्ञापन सौंपा है। इसे गंभीरता से लेकर एडीएम को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस की शिकायत कर ज्ञापन सौंपा है। इसे गंभीरता से लेकर एडीएम को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- मासूम अली सरवर, डीएम