{"_id":"575afa634f1c1bca389c686f","slug":"dioria-phc-received-awyvsthaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोरिया पीएचसी पर मिलीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोरिया पीएचसी पर मिलीं अव्यवस्थाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दियोरिया, चुर्रासकतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दियोरिया सीएचसी पर भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने गुरुवार शाम नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दियोरिया और चुर्रासकतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सेवाओं के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी की तैनाती न होने से वहां तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। सीएमओ ने मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा के अधीक्षक डॉ. श्रीराम को दियोरिया सीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दियोरिया के लोगों ने सीएमओ से प्रभारी चिकित्साधिकारी नियुक्त करने की मांग की। इस पर उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभारी चिकित्साधिकारी की तैनाती कर दी जाएगी। दियोरिया इलाके में डायरिया के प्रकोप और रोकथाम के उपायों की भी सीएमओ ने जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि दियोरिया के दो डायरिया पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में अभी भी भर्ती हैं।