{"_id":"6b09d00931551eda3c0b8674","slug":"dinner-and-service-program-organized-at-an-old-age-home-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-174253-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वृद्ध आश्रम में रात्रि भोजन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वृद्ध आश्रम में रात्रि भोजन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित
Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। स्थानीय वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक सेवा एवं रात्रि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीसलपर विधायक विवेक वर्मा ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पुनीत अवसर पर विधायक ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। इस मौके पर अमन गुप्ता, राजपाल गुप्ता, संजीव सक्सेना, सुभाष सक्सेना, हर्षित गुप्ता, शुभमंगल गुप्ता, अक्षय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद