{"_id":"667b44ad83e2dec74003a747","slug":"diets-agricultural-land-auctioned-for-rs-171-lakh-for-one-year-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118450-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डॉयट की कृषि भूमि एक साल के लिए 1.71 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डॉयट की कृषि भूमि एक साल के लिए 1.71 लाख रुपये में नीलाम
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम संजय कुमार सिंह की ओर से गठित अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में गत दिवस जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) की पांच एकड़ कृषि भूमि की एक वर्ष के लिए 1.71 लाख में नीलामी हो गई।
डॉयट के प्राचार्य एमपी सिंह ने बताया कि डॉयट की पांच एकड़ कृषि भूमि की प्रत्येक वर्ष इसी महीने में एक वर्ष के लिए नीलामी की जाती है। इसी क्रम में इस बार भी इस कृषि भूमि की एक वर्ष के लिए 1.71 लाख रुपये में नीलामी कर दी गई। सर्वाधिक ऊंची बोली मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सगीर अहमद की आई। इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव, डॉयट प्राचार्य एमपी सिंह, डॉयट के वरिष्ठ प्रवक्ता दर्वेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (फसल सुरक्षा) लालाराम, डॉयट के पटल प्रभारी मोबीन अहमद और आशाराम राठौर मौजूद थे। संवाद