{"_id":"56eaeef64f1c1b7f258b46bc","slug":"diagnosis-demands-drivers-the-performance-given-the-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के निदान को प्रेरकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के निदान को प्रेरकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने मानेदय बढ़ोत्तरी आदि मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। बाद में प्रेरकों ने शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा।
समिति जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तमाम प्रेरक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां प्रेरकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी आदि मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेरक निरक्षरों को अक्षरज्ञान कराकर उन्हें स्वरोजगार मुहैय्या कराने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं सरकार प्रेरकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बेहद कम मानदेय मिलने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। प्रेरकों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान प्रेरकों ने शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह देने, हर साल होने वाली नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त कराने, 12 माह का एकमुश्त मानदेय देने, ग्राम प्रधानों का प्रस्ताव तत्काल समाप्त कराने, शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में जिलास्तर की समस्याओं का 20 मार्च तक समाधान न होने पर परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष पिंकीरानी, जिला कोषाध्यक्ष अतीक अहमद, जिलामहामंत्री रघुवर सिंह, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, प्रमोद पांडेय, ममतादेवी, रुबी, फरहीन, रीना कुमारी, मोहम्मद शाकिर, रजनी कुमारी, शुमैला, मनोहरलाल, मीनू गंगवार, शाजबी आदि शामिल रहे।