फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dharna pradarshan

जनसंपर्क कर की धरना सफल बनाने की अपील

Wed, 18 Feb 2015 11:17 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
dharna pradarshan
 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह ने गांवों में किसानों से संपर्क कर 24 फरवरी को दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। पूरनपुर में महिला मोर्चा की बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आह्वान पर 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह भी मौजूद रहेंगे। धरने में देश भर से किसान भाग लेंगे। उन्होंने परेवा, पुरैना, टिकरी, मुड़िया सहित कई गांवों का भ्रमण किया और किसानों से दिल्ली चलने का आवाहन किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मिथलेश ने कहा कि आम लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। 24 फरवरी को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं पहुंचे। बैठक में उन्होंने कुलवंत कौर को मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में हरीबाबू पासवान, कौशल्या कौर, कुलवीर कौर, सोमवती, माया शर्मा, निर्मिला शर्मा,  गुड्डी मिश्रा, शारदा देवी, विमला देवी, महारानी, मुन्नी देवी, संध्या देवी, रचना शुक्ला, आशा देवी, स्वर्णकौर, लवली कौर, जसवंत कौर आदि महिलाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed