फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhaba on government land, bulldozer run

सरकारी जमीन पर भवन बनाकर ढाबा संचालित कर रहा था पूर्व प्रधान का पति, चला बुलडोजर

Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dhaba on government land, bulldozer run
जहानाबाद क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/जहानाबाद। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पक्के निर्माणों पर सरकारी बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। जिले में भी इसका असर दिखने लगा है। मंगलवार को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बालपुर पट्टी बरेली हाईवे के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पूर्व प्रधान पति द्वारा बनाए गए ढाबे पर बुलडोजर चला। इस दौरान पुलिस और प्रशासन से नोकझोंक हुई पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

जहानाबाद ग्राम बलरामपुर पट्टी में खसरा संख्या 101 क्षेत्रफल 0.30 हेक्टयर में से 60 वर्ग मीटर भूमि पर बालपुर खरुआ की पूर्व प्रधान के पति वीरपाल ने अवैध कब्जा कर ढाबा बना लिया। यह जगह बरेली हाईवे के किनारे पर है। बताया जा रहा है कि करीब 25 साल से वह ढाबा संचालित कर रहा है। उसने पक्का निर्माण कर लिया। पिछले साल 17 दिसंबर को तहसीलदार ने कब्जा हटाने का आदेश जारी किया, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़ के निर्देशन में मंगलवार को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। पक्का निर्माण तोड़ने को लेकर काफी देर नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल पहुंचने के बाद बुलडोजर ने पक्के निर्माण को मलवे में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था। जमीन का बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपये है। प्रशासन ने इसे कब्जा मुक्त कराया है। अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार
मेरे पति लगभग 25 साल से ढाबा संचालित कर रहे हैं। मेरी अपनी जमीन है लेकिन ढाबे के पीछे कुछ लोग प्लॉटिंग कर रहे हैं। उन्हीं लोगों ने प्रशासन से मिलकर ढाबा तुड़वा दिया।
विमला, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed