{"_id":"661db3e187c03f6554044a97","slug":"devotees-worshiped-maa-kalratri-cheered-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114868-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, लगे जयकारे
विज्ञापन
पीलीभीत। नवरात्र के सातवें दिन माता के भक्तों ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर गांवों के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। दुर्गा सप्तशती का पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन हुए।
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में सोमवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में श्रद्धालु माता की आराधना करने पहुंचे। विधि-विधान से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ और कई मुंडन संस्कार भी हुए। वहीं गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में भी पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे। अशोक कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन
बीसलपुर। नवरात्र के सातवें दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हुई। पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दोपहर के बाद श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन किए।