{"_id":"677046cd4929ec4cf9056c24","slug":"devotees-listened-to-satsang-after-yoga-practice-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128077-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: योगाभ्यास के बाद भक्तों ने सुना सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: योगाभ्यास के बाद भक्तों ने सुना सत्संग
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव पतरासा कुंवरपुर में चल रहे सात दिवसीय सत्संग शिविर के चौथे दिन शनिवार को सुबह योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद सत्संग का आयोजन हुआ।
सत्संग पंडाल में स्वामी प्रवक्ता नंद ने व्यास गद्दी पर आसीन होने के बाद प्रवचन में बताया कि मनुष्य को अपने कर्मों से स्वर्ग और नरक में जगह मिलती हैं। मानव को निषिद्ध कर्मों से नरक की प्राप्ति होती हैं। शुभ कर्मों से स्वर्ग की प्राप्ति होती हैं। मनुष्य की अपने जीवन में सोच समझकर अच्छे-शुभ कर्म ही करने चाहिए।
भजनों के माध्यम से पंडाल में आए क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भजन संगीत मंडली के नरसी भैया, सुनील रस्तोगी, रामकुमार, रविंद्र ने अपने-अपने भजनों से भक्तिमय आनंदित किया। सत्संग में मोहनलाल, किशन लाल राना, अशोक कुमार, अजय शर्मा, रंजीत वर्मा, प्यारेलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद