फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples on Sawan Somwar

Sawan Somwar: शिवालयों में लगी भक्तों की लंबी कतार, गंगाजल से किया भगवान शिव का अभिषेक

Mon, 12 Aug 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 10:41 AM IST
सार

पीलीभीत के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। अपनी बारी आने पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples on Sawan Somwar
गौरीशंकर मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सावन के चौथे सोमवार को शहर सहित जिले भर के शिवालयों में तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। शिवालय बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार और कछला से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। 

विज्ञापन


कछला, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये रविवार की शाम से ही मंडी समिति में एकत्र होने लगे थे। यहां से सोमवार की सुबह अलग-अलग जत्थों में प्राचीन गौरीशंकर मंदिर के लिए रवाना हुए। भोर होते ही पूरा शहर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गौरीशंकर मंदिर पर तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। 
विज्ञापन


भीड़ के चलते एक गेट किया गया बंद 
मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक गेट को बंद कर दिया गया। स्थिति यह बन गई की अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं रह गई। इसके अलावा शहर के ही स्टेशन रोड के शिव मंदिर, बल्लभनगर के शिव मंदिर में भी भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। गंगा नदी के विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने मंदिर में अभिषेक किया। यहां भी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई थी। मंदिर परिसर में मेला जैसा नजारा दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed