{"_id":"683f312d3b261e839f0d181d","slug":"devotees-flocked-to-hazrat-shahji-mians-kul-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137174-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हजरत शाहजी मियां के कुल में उमड़े अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हजरत शाहजी मियां के कुल में उमड़े अकीदतमंद
विज्ञापन
शाहजी मियां के उर्स में कुल की रस्म अदा करते उलेमा व मौजूद अकीदतमंद। स्रोत कमेटी
पीलीभीत। कुतुबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के 122वें उर्स में मंगलवार को कुल के दौरान अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरगाह कमेटी की ओर से दूसरों की भलाई और बेहतरी का पैगाम दिया गया।
मंगलवार को दरगाह पर आखिरी कुल को लेकर सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जनपद के अलावा लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, खटीमा आदि जगहों से पहुंचे जायरीन की भीड़ जन सैलाब की तरह नजर आने लगी। उर्स में सुबह कुरान ख्वानी हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बड़े कुल शरीफ की रस्म नात ओ मनकबत के साथ शुरू हुई।
दरगाह की परंपरागत मीलाद हुई। कलाम पेश किए गए। इसके बाद शिजरा पढ़ा गया। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क और कौम की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन
इस मौके पर अब्दुल हफीज मियां शेरी, नायब सज्जादनशीन, हजरत मेराज मियां शेरी, बिलाल मियां शेरी, नफीस मियां शेरी, मौलाना अनवार मिस्बाही शेरी, शहराज मियां शेरी, नूर मुहम्मद कदीरी आदि अकीदतमंद मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर शाहजी मियां को खिराजे अकीदत पेश की।
जगह-जगह हुई कुल की रस्म
शाहजी मियां के कुलशरीफ की रस्म अदा होने के बाद शहर की गली-गली में फातेहा दिलाई गई। अकीदतमंदों ने मिठाई, हलवा आदि बांटा। दरगाह के अलावा अन्य जगहों पर भी अकीदतमंदों ने फातेहा की और लंगर बांटा।