{"_id":"68794cf208f4a782cc026c3e","slug":"develop-the-habit-of-reading-newspapers-in-children-dm-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139941-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विकसित करें अखबार पढ़ने की आदत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में विकसित करें अखबार पढ़ने की आदत : डीएम
Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि बच्चाें में अखबार पढ़ने की आदत को भी विकसित करें।
बैठक में बीएसए अमित कुमार सिंह ने दिव्यांग शौचालय निर्माण, चहारदीवारी, पीएम श्री योजना के तहत स्वीकृत कार्यों, विद्यालय युग्मन प्रस्तावों, सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण, पीएम पोषण योजना व गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में फर्नीचर की समुचित व्यवस्था की जाए।
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो। विद्यालय परिसरों में स्वच्छता के साथ-साथ बच्चों से पौधारोपण कराने और अखबार पढ़ने की आदत डालने जैसी नवाचार गतिविधियां अपनाई जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए जाने, छात्रों की आंखों की जांच, आरआरसी सेंटर भ्रमण तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस राजीव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।