फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Details of property will not be recorded on human wealth portal

Pilibhit News: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं कराया संपत्ति का ब्योरा तो नहीं मिलेगा वेतन

Tue, 27 Aug 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Details of property will not be recorded on human wealth portal
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मियों को उनकी चल- अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस आदेश का काफी लोगों ने पालन नहीं किया। ऐसे में अब शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी कर्मियोें को 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्योरा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि ऐसे लोगों को ही अगस्त का वेतन दिया जाएगा, जिनका विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव संपदा पर अपनी चल-अचल संपत्ति के ब्योरे को दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। पूर्व में इसको लेकर शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। इस तय समय पर भी काफी संख्या में लोगों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

अब इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे गए निर्देश पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक दशा में 31 अगस्त तक सभी कर्मियों का मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति के ब्योरे को दर्ज कराएं। कहा गया है कि अगस्त का वेतन उन्हीं को मिलेगा जिनका विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
पंचायत विभाग में भी जारी हुए निर्देश
मानव संपदा पोर्टल पर चल- अचल संपत्ति के ब्योरे को दर्ज करने के लिए पंचायत विभाग में भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सभी को इसके लिए आदेश दिया है। कहा गया है कि तय समय पर विवरण दर्ज न करने पर वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed