फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite facing the brunt of the flood, the system remains sluggish and rescue operations have not begun.

Pilibhit News: बाढ़ का दंश झेलने के बाद भी सुस्त व्यवस्था, बचाव कार्य नहीं हुए शुरू

Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Despite facing the brunt of the flood, the system remains sluggish and rescue operations have not begun.
शहर के ब्रह्मचारी घाट पर देवहा के कटान से क्षतिग्रस्त भाग। संवाद
पीलीभीत। हर साल बाढ़ का सामना करने वाले शहर और सीमावर्ती क्षेत्र में इस बार भी हालात जस के तस हैं। पिछले वर्ष देवहा नदी के विकराल रूप से दहशत झेल चुके शहर और उसे सटे इलाके लोगों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक दावों के बावजूद बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू न होने से आगामी बरसात को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, विभाग की ओर से अगले माह कार्य शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में देवहा और शारदा नदी हर साल बरसात के मौसम में उफान पर आकर सैकड़ों लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर देती हैं। पिछले वर्ष भी 60 हजार क्यूसेक पानी पास होने के बाद देवहा नदी ने शहर से सटे ब्रह्मचारी घाट और नावकूड़ गांव की सीमा में कटान कर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में जहां कई दिनों तक बाढ़ की स्थिति बनी थी, वहीं नावकूड़ गांव में कई घर नदी की जद में आ गए थे। इससे प्रशासन को आनन-फानन में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा था। बाढ़ के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान के लिए जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। बाढ़ खंड ने संवेदनशील स्थानों का सर्वे कर प्रस्ताव भी तैयार किए, लेकिन बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। अब जबकि अगली बरसात में महज करीब तीन माह का समय बचा है, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि यदि अब कार्य शुरू भी होता है तो उसे समय पर पूरा कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed