{"_id":"69b6f4d09e085bd22b09464d","slug":"deputy-tehsildar-met-mahant-satyagiri-who-was-on-hunger-strike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155543-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनशन पर बैठे महंत सत्यगिरि से मिले नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनशन पर बैठे महंत सत्यगिरि से मिले नायब तहसीलदार
Sun, 15 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
आठवें दिन अनशन पर बैठे महंत सत्यगिरि। स्वयं
बिलसंडा। नगर से सटे श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर अनशन कर रहे महंत सत्यगिरि महाराज से मिलने नायब तहसीलदार पहुंचे। उनका अनशन आठवें दिन रविवार को भी जारी रहा।
गांव मझगवां क्षेत्र में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत मंदिर के जीर्णोद्धार, पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचालय की मांग को लेकर बीते सात दिन से अनशन पर बैठे हैं। रविवार को उनका अनशन का आठवां दिन रहा। अनशन की सूचना मिलने पर शनिवार को तहसीलदार हबीब उर रहमान, बीडीओ अमित शुक्ला, एसओ सिद्धांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर महंत को समझाने का प्रयास किया था। उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, लेकिन महंत नहीं माने। शनिवार की देर रात नायब तहसीलदार वीरपाल ने भी वहां पहुंचकर महंत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। संवाद