फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy CM dinesh sharma said in Pilibhit Riots were organized for votes under SP-BSP rule 

पीलीभीत में डिप्टी सीएम बोले: सपा-बसपा के शासन में वोट के लिए कराए जाते थे दंगे, मेधावी छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी

Tue, 08 Feb 2022 07:55 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 07:55 PM IST
सार

डॉ. दिनेश शर्मा पूरनपुर और बिलसंडा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग झूठा बहका रहे हैं। कहा कि पूछ लो की पुरानी पेंशन को किसने बंद किया। अब फिर पुरानी पेंशन बहाली का झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM dinesh sharma said in Pilibhit Riots were organized for votes under SP-BSP rule 
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल से यूपी की दशा और दिशा बदल गई है। पांच सालों में अपराध का उन्मूलन हुआ है। शिक्षा का विस्तारीकरण हुआ है। गांव, गरीब व किसानों के लिए काम हुआ है। सब पार्टियां मिलकर भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। वोट विभाजन का लाभ लेने के लिए लोग सांप्रदायिक दंगा कराते थे। सपा सरकार में प्रदेश में 700 और बसपा सरकार में 264 दंगे हुए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर काम किया। एक भी दंगा नहीं हुआ।

विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा पूरनपुर और बिलसंडा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग झूठा बहका रहे हैं। कहा कि पूछ लो की पुरानी पेंशन को किसने बंद किया। अब फिर पुरानी पेंशन बहाली का झूठ बोल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बिलों में चले गए थे। अब प्रत्याशी बनकर बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया। अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक को लड़ाने का काम किया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र उल्लेख कर महिलाओं, छात्राओं और किसानों को आकर्षित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा किसानों को 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान की सुविधा होगी। देरी पर ब्याज दिया जाएगा। निशुल्क गैस कनेक्शन लेने वालों को अब होली और दिवाली पर मुफ्त में सिलिंडर दिया जाएगा। साठ साल से उपर की महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराई जाएगी। सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। इंटर पास मेधावी छात्राओं को स्कूटी और मेधावी छात्रों को दो करोड़ मोबाइल और लैपटॉप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed