फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Departmental case filed against three drivers and guides for blocking tiger's path

Pilibhit News: बाघ का रास्ता घेरने के मामले में तीन चालक और गाइडों पर विभागीय केस

Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Departmental case filed against three drivers and guides for blocking tiger's path
पीलीभीत। जंगल सफारी के दौरान वाहनों को लगाकर बाघ को घेरने के मामले में कार्रवाई की गई है। रेंज स्तर पर हुई कार्रवाई में तीन वाहनों के चालक और गाइडों के खिलाफ विभागीय केस काटा गया है, जबकि वाहनों को भी पर्यटन से बाहर किया गया है। मामले में विभागीय जांच भी कराई गई है। जांच अधिकारी एसडीओ माला ने सोमवार को रिपोर्ट डीएफओ को सौंपी है। इसमें भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व का एक नवंबर से शुरू हुआ पर्यटन सत्र सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। जंगल की खूबसूरती और बाघों की निराली दुनिया देखने के लिए देशभर से सैलानियों की आमद हो रही है। पीटीआर प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जाता है, लेकिन एक सप्ताह पूर्व वायरल हुए वीडियो में एनटीसीए की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाती दिखाई दी।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत सफारी के दौरान सायफन पुल पर बाघ की मौजूदगी के बाद सफारी वाहन से उसके रास्ते को रोका गया। दोनों ओर वाहन खड़े देख बाघ असहज हुआ। इसके बाद एक हिस्से पर खड़े वाहनोंं को हटाने के बाद ही बाघ वहां से हट सका था। वीडियो वायरल होने के बाद अफसर गंभीर हुए। बड़ी लापरवाही उजागर होने पर डीएफओ मनीष सिंह ने एसडीओ माला को जांच सौंपी थी। मंडलायुक्त ने भी मामले का संज्ञान लेकर डीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मामले में सोमवार को एसडीओ ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट डीएफओ साैंपी है। अब अफसर अध्ययन कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मामले में बराही रेंज प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। सफारी के तीन वाहनों के चालक और गाइडों के खिलाफ विभागीय केस काटा गया है। वाहनों को भी पर्यटन से बाहर कर रेंज पर खड़ा कराया गया है। इस मामले में रजनीश, रिजवान खान, अजमत, राजीव कुमार, साधुन राय, नफीस शाह आदि के नाम केस काटा गया है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में संबंधित वाहन के चालक और गाइडों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। वाहनों को रेंज पर खड़ा कराया गया है। मामले में विभागीय स्तर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed