{"_id":"56e99c9a4f1c1b4d6b8b471c","slug":"department-of-animal-husbandry-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन विभाग के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रिछोलाघासी के पशु पालकों ने टीकाकरण न किए जाने से क्षुब्ध होकर तहसील परिसर में पशुपालन विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
गांव रिछोलाघासी के कुछ पशुपालक मंगलवार को तहसील परिसर में जमा हुए और पशुपालन विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। पशुपालकों का आरोप था कि उनके गांव के पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी फैली हुई है, जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभी तक पीड़ित पशुओं को टीकाकरण नहीं किया है, जिससे बीमारी भयंकर रूप धारण कर रही है। पशुपालक इस संबंध में एसडीएम बीपी सिंह से मिलना चाहते थे, लेकिन उनके मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी और पशुपालक मायूस लौट गए। मुन्नालाल, खेमकरन, महेंद्रपाल कश्यप, ननकूलाल, पन्नालाल, गंगा सहाय, जानकी प्रसाद, राकेश कुमार, निरंजन लाल, विजयपाल, हरीओम, मोतीलाल और पातीराम समेत तमाम पशुपालक शामिल थे।