फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Department claims: Sugarcane crop was not damaged due to rain

विभाग का दावा : बारिश से गन्ने की फसल को नहीं पहुंची क्षति

Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Department claims: Sugarcane crop was not damaged due to rain
पीलीभीत। बारिश होने के बाद फसलों में नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में गन्ना विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले की गन्ने की फसल को अभी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। जिसको लेकर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से जिले के दो लाख किसानों को जागरूक कर फसल को बचाने संबंधी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख 36 हजार किसान 1.25 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने की फसल कर रहे हैं। बारिश होने पर फसलों को नुकसान होता है। ऐसे में जिले में हुई बारिश के हिसाब से गन्ने की फसल को नुकसान नहीं है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष महज 50 फीसदी ही बारिश हुई है। इससे गन्ने की फसल अभी सही है।
विज्ञापन

गन्ने की फसल को सही रखने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि किसानों को फसल का नुकसान न हो। साथ ही तहसील मुख्यालय पर संचालित कार्यालयों के कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर किसानों को जागरूक करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि किसान गन्ने की फसल को बचाने के लिए खेतों में पानी की निकास की व्यवस्था को सही रखें। जिससे गन्ने की जड़ों को सड़न से बचाया जा सके। साथ ही जिन खेतों जलभराव की समस्या रहती है, वहां नाली बनाकर जल निकासी प्रबंध करें। जहां पानी की वजह से गन्ना झुक गया है, वह किसान गन्ने को बांधकर उसे सीधा करें। रोगों के प्रकोप को देखते हुए उनमें उनमें कार्बेंडाजिम या मैनकोजेब जैसे फफूंदनाशी का छिड़काव करें। जिससे गन्ने की फसल को बचाया जा सके।


बैठक कर करें जागरूक, मुख्यालय भेजी जाए रिपोर्ट
शासन से आए आदेश में निर्देश हैं कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा मझोला व सभी चीनी मिलों के अधिकारी भ्रमण कर क्षेत्रों में बैठक करें। साथ ही किसानों को टोल फ्री नंबर को जानकारी दें। जिससे समस्या आने पर वह लोग अपनी समस्या का समाधान करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed