फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstration

बोरियों में अधिक चीनी मिलने पर भड़के किसान, प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
demonstration
सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने गोदाम खुलवाकर जांच की। एसडीएम के आदेश पर जीएम ने मामले में की गई लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को किसान संदीप दीक्षित, राजकुमार दीक्षित, रामप्रताप पांडेय, जसपाल सिंह, अजीत सिंह, रक्षपाल आदि को बोरियों में अधिक चीनी भरने की जानकारी मिली। इस पर तमाम किसान मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर चीफ केमिस्ट एनके वाजपेई भी मौके पर पहुंच गए और बोरियों की दुबारा तौल कराई। इस दौरान 14 बोरियों में 15 किलोग्राम तक अधिक चीनी मिली। हंगामे की सूचना पर एसडीएम संजयकुमार, जीएम, कोतवाल धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से किसानों को शांत कराया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कि अच्छा गन्ना देने के बाद भी चीनी मिल की रिकवरी चीनी चोरी के चलते कम आ रही है। एसडीएम ने गोदामों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि तुलवाई गई बोरियों में 14 बोरियों में 15 किलोग्राम चीनी तक अधिक पाई गई। गोदाम की चेकिंग में बोरियां सही मिली हैं। मिल प्रधान प्रबंधक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि कुछ बोरियों में चीनी अधिक मिली है। कर्मचारियों ने कांटा खराब होने की जानकारी दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह और स्वराज सिंह का कहना है पूरनपुर चीनी मिल की रिकवरी पिछले साल भी बहुत खराब रही थी। चीनी की चोरी होने की शिकायत पिछले साल और उससे पहले भी की गई, लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed