{"_id":"9b292f288d9b0670228a97c961a8ee0c","slug":"demonstration-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिपरिया संजरपुर के तमाम लोग बृहस्पतिवार को गांव के बाहर सड़क पर जमा हुए और अघोषित कटौती को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते अघोषित कटौती की समस्या बनी हुई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पौन घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, गुड्डू, वीरेंद्र कुमार, हरीश, अमर पाल, जगत पाल, तेजपाल, तेज बहादुर, अमन कुमार, बालकराम, अनूप, प्रमोद, साधुराम, गोवर्धन लाल, केसरी लाल, रिंकू, रोहित और प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन