फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration alleging corruption in District Women's Hospital

Pilibhit News: जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Tue, 10 Feb 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration alleging corruption in District Women's Hospital
बीसलपुर में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता  संवाद
पूरनपुर। भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार, बगैर पंजीकरण के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई न होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

यूनियन के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया। कहा कि जिला महिला अस्पताल में निडिल निकलवाने के 50 रुपये और पट्टी कराने के नाम पर वसूली हो रही है। ज्ञापन में एक लेखपाल पर भी बगैर सुविधा शुल्क लिए कार्य न करने का आरोप लगाया गया। शीघ्र ही समस्याओं के समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में लालू मिश्रा, गंगा सिंह, जावेद, फैजान, कुलदीप आदि शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू की मासिक पंचायत हुई। संवाद
विज्ञापन

-------
मांगों के लिए तहसील परिसर में दिया धरना
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद तहसीलदार को 10 सूत्री ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर मंडी परिसर में एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार हबीब उर रहमान को जिलाधिकारी के नाम संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें गांव कनपरी में जल निकास खुलवाने, तहसील में लगे प्राइवेट कर्मचारियों को हटवाने, गांव सिमरा के पास लगे टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को मुफ्त आवागमन की सुविधा दिलवाने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क पर रोक लगाने आदि की मांग शामिल है। जुलूस और धरना-प्रदर्शन में यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल, जिला सचिव योगेश अवस्थी, नंदराम, तहसील मीडिया प्रभारी दीनदयाल शास्त्री, ब्लॉक उपाध्यक्ष गया प्रसाद, टीकाराम, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed