फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration against irregularities in the selection of Kotdar

Pilibhit News: कोटेदार के चयन में गड़बड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against irregularities in the selection of Kotdar
गांव पंजाब में कोटा चयन मे गड़बड़ी के आरोप पर तहसील पहुंचे लोग । संवाद
पूरनपुर। गांव पजाबा में बृहस्पतिवार को हुए राशन कोटेदार के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोबारा राशन कोटेदार के चयन के लिए बैठक कराने की मांग की।
विज्ञापन

पजाबा में राशन कोटेदार के चयन के प्रस्ताव को खुली बैठक कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को नोडल नामित किया गया था। मगर वे शारदापार हुए मॉकड्रिल कार्यक्रम के चलते बैठक में नहीं पहुंच सके। एडीओ (पंचायत) और ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल गंगवार ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कराई। रफ कागज पर चयन को लेकर लिखा-पढ़ी हुई। रफ कागज को एक पक्ष का युवक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस उसे हिरासत में लेने के लिए उसके घर पहुंची तो युवक के पिता की पुलिस को देखकर हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। एडीओ पंचायत अजय देवल ने बताया कि कोटे के प्रस्ताव की कार्रवाई पूरी कर कोटेदार का चयन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई रजिस्टर पर कार्रवाई लिख दी गई, लेकिन प्रधान ने कार्रवाई पर यह कहते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया कि वह हस्ताक्षर बाद में करेंगे। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने चयन में हुई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम से मिलकर दोबारा चयन कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल, फकीरे लाल, मान सिंह, रविंद्र, राजाराम, राजीव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed