फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstrate in protest of newly created Kalinagar tahsil

नवसृजित कलीनगर तहसील के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate in protest of newly created Kalinagar tahsil
नवसृजित कलीनगर तहसील के विरोध में प्रदर्शन
वकीलों ने नवसृजित तहसील कलीनगर के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में नवसृजित तहसील का पारित अध्यादेश जनहित में निरस्त कराने की मांग की गई है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष दामोदर यादव के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे वकीलों ने नवसृजित कलीनगर तहसील के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूरनपुर तहसील के गांव को कम कर बनाई गई कलीनगर तहसील मात्र बारह किलोमीटर दूर है। जिसके अधिकतर गांव पूरनपुर तहसील मुख्यालय से नजदीक हैं। नवसृजित तहसील में सरकार पर धन का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसका कोई लाभ आम जनता को नहीं होगा। ज्ञापन में कहा गया कि पिछली सरकार द्वारा कलीनगर को तहसील बनाने का लिया गया निर्णय गलत है और नई तहसील की कोई जरुरत नहीं है। ज्ञापन में जांच करवाकर नवसृजित तहसील कलीनगर का पारित अध्यादेश निरस्त कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में संजय सक्सेना अजीत, शिवराम सनाड्य, संजय पांडेय, आदर्श पांडेय, फजल अहमद, मोहम्मद मियां, अजीत मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, कामरान, महेश बाबू, मोहम्मद शाकिर, साजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed