फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand to sack Union Minister of State for Home Ajay Mihrea teni

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी को बर्खास्त करने की मांग पर कांग्रेसी मुखर

Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to sack Union Minister of State for Home Ajay Mihrea teni
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर गांधी प्रतिमा के निकट कांग्रेसियों ने धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने किसानों की हत्या की है। इस बात की पुष्टि एसआईटी ने अपनी जांच में कर दी है। इसके बाद मंत्री ने किसानों को देखने लेने की धमकी दी। पत्रकारों के सवाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने उन्हें धमकाया। मंत्री लगातार लोगों को धमका रहे है। केंद्रीय मंत्री के पुत्र को एसआईटी ने किसानों की हत्या में लिप्त माना है। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री के स्वयं से त्याग पत्र नहीं देने पर उन्हें बर्खास्त कर उन पर हत्याकांड में शामिल होने की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष अभिनव गुप्ता गोल्डी, ईश्वर दयाल पासवान, वीरेंद्र रस्तोगी, आशुतोष अग्निहोत्री, पुष्पा गंगवार, मुनेंद्र पाल सक्सेना, श्रीकृष्ण गंगवार, महेश कुमार, राहुल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed