{"_id":"68cb143530a0cf36480d13ba","slug":"demand-to-change-the-timings-of-trains-going-to-lucknow-bareilly-and-delhi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144108-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ, बरेली व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ, बरेली व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का समय बदलने की मांग
Thu, 18 Sep 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के व्यापारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री और स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इसके जरिये लखनऊ, पूरनपुर, मैलानी, बरेली व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का संचालन व वर्तमान में संचालित की जा रहीं ट्रेनों का समय व्यवस्थित कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि रेल गाड़ियों का पर्याप्त व व्यवस्थित संचालन नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा होती है। व्यापारी समेत कई लोग इससे प्रभावित है। व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। रेलवे के अमान परिवर्तन के बाद जो रेल गाड़ियां संचालित की जा रही हैं, उनका समय सुविधाजनक नहीं है। इसको बदलवाने की मांग है। अमान परिवर्तन से पहले रूट पर 11 जोड़ी ट्रेनें पूरनपुर से होकर जाती थीं। वर्ष 2018 से 2024 तक अमान परिवर्तन के कारण रेल यात्रा से लोगों को वंचित रहना पड़ा।
ज्ञापन में लखनऊ, बरेली, दिल्ली आदि शहरों के लिए रेलगाड़ियां संचालित करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में स्वर्णकार समाज के नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा, राजकुमार वर्मा, लालता प्रसाद, सागर वर्मा, दिनेश वर्मा, सुनील वर्मा, सर्वेश वर्मा, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -