फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand for renovation and beautification of temples

Pilibhit News: मंदिरों के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण की मांग

Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for renovation and beautification of temples
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भेंटकर उन्हें विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

विधायक के अनुसार, नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार, विभिन्न स्थानों पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण को 150 लाख की धनराशि स्वीकृत करने, पेयजल योजना के अंतर्गत धनराशि अवमुक्त कराए जाने, नगर पालिका को आदर्श विकसित किए जाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 में वंदन योजना के अंतर्गत पूरनपुर के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत धनराशि अवमुक्त कराए जाने, नगरीय झील, तालाब एवं पोखर संरक्षण योजना के लिए नगर विकास अनुभाग से धनराशि दिलाने, सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत धनराशि प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्तावों के पत्र मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को दिए गए। नगर विकास मंत्री ने शीघ्र धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed