{"_id":"665b812cf54c080be00ed4c4","slug":"demand-for-duty-in-one-shift-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117235-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक शिफ्ट में ड्यूटी करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक शिफ्ट में ड्यूटी करवाने की मांग
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ।स्रोत - संघ
पीलीभीत। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में निकाय एवं पंचायतीराज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों से 30 जून तक सुबह की पारी में ही ड्यूटी करवाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में स्थानीय निकायों तथा पंचायतीराज विभाग में ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इतने अधिक तापमान में ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में सफाई कर्मचारी की सुविधा के लिए स्थानीय निकायों तथा पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी एक पाली में सुबह 5 से 10 बजे तक आगामी 30 जून तक करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विकास वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष सतीश ऋषिवाल, मुकेश, मिश्रीलाल, मोहित राठौर आदि शामिल रहे।