फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Delhi man arrested for cheating through digital arrest

Pilibhit News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाला दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:26 AM IST
सार

पीलीभीत में जेलकर्मी से डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी फैसल सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से नकदी, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Delhi man arrested for cheating through digital arrest

विस्तार

पीलीभीत। डिजिटल अरेस्ट के जरिये जेलकर्मी से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली निवासी फैसल सिद्दीकी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी से मोबाइल फोन, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिसंबर 2024 में आरोपी और उसके साथियों ने जेल कर्मी जगमोहन सैनी को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर 57,89,776 रुपये की ठगी कर ली थी। मामले में पीड़ित की ओर से साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि था आरोपियों ने उसके आधार से जारी सिम से अवैध गतिविधियां होने की बात कहकर धमकाया था। खुद को सुप्रीम कोर्ट और क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताकर अलग-अलग बार में ठगी की थी।
विज्ञापन

एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। पूर्व में भी इस मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को मामले में भागे चल रहे आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेब पार्ट निवासी फैसल सिद्दीकी पुत्र कमरुद्दीन को पोस्टमाॅर्टम हाउस के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद, तीन फर्जी आधार कार्ड, दो पासबुक, दो चेकबुक, तीन एटीएम और कई सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से पासबुक, एटीएम और चेकबुक लेकर उन्हें तीन से चार प्रतिशत कमीशन देता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से प्राप्त धनराशि को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था। साथ ही असली आधार और पैन कार्ड पर नए नंबर और फर्जी फर्म बनाकर विभिन्न बैंकों में खाते खोले जाते थे।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed