{"_id":"69d3d8cee1035f69ee0e9318","slug":"delhi-assembly-security-breach-news-why-did-sarabjit-singh-go-from-pilibhit-to-delhi-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Security Breach: पीलीभीत से दिल्ली क्यों गया था सरबजीत सिंह, पुलिस पूछताछ में बेटे ने बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Security Breach: पीलीभीत से दिल्ली क्यों गया था सरबजीत सिंह, पुलिस पूछताछ में बेटे ने बताया सच
Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसे कार सवारों में एक आरोपी पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला सरबजीत सिंह बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सरबजीत के घर पहुंची और उसके परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूरनपुर में सर्वजीत के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसे कार सवार और स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर भागने वाले कार सवारों में पीलीभीत के पूरनपुर निवासी सरबजीत सिंह का नाम सामने आया है। पूरनपुर सीओ और कोतवाल ने उसके घर पहुंचकर परिजन से बात की। पुलिस के अनुसार, सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हुए अपने भांजे हरमन सिंह की तलाश में सरबजीत तीन अप्रैल को घर से निकला था।
विज्ञापन
हरमन सिंह मूलरूप से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर का रहने वाला है। पूरनपुर में कोतवाली रोड के समीप भी उसका घर है। कोतवाली मार्ग पर एक बरातघर के सामने दुकानें हैं। करीब दो साल पहले सरबजीत सिंह ने नगर में ही अपने घर के समीप एक अन्य घर खरीदा था। उसमें पत्नी और पुत्र युवराज के साथ रहता है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर बैरियर तोड़कर घुसे कार सवारों और स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर भागने में सरबजीत के शामिल होने की जानकारी मिलने पर सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडेय टीम के साथ उसके घर पहुंचे। करीब आधा घंटे तक सीओ, कोतवाल ने बंद कमरे में सरबजीत की पत्नी और पुत्र से बात की। उसके घर एक कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
भांजे की तलाश में निकला था सरबजीत
सर्वजीत के पुत्र युवराज ने बताया कि उसके फूफा हरप्रीत सिंह लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में रहते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र हरमन सिंह दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंद साहिब क्षेत्र में मिली। इसकी जानकारी पर उसके पिता सरबजीत तीन अप्रैल को अपने भांजे को ढूंढने की जानकारी देकर निकले थे। दिल्ली की घटना की उसे और उसके परिजन को कोई जानकारी नहीं है।
कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि इस घटना पर सरबजीत के घर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वजीत मानसिक अस्वस्थ है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़ने के मामले में पूरनपुर के व्यक्ति का नाम सामने आया है। इस पर उसकी जानकारी कराई गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।