{"_id":"669aceea352bbce8ea0d02b7","slug":"deep-potholes-have-formed-on-hardoi-branch-canal-bridge-vehicles-are-getting-stuck-traffic-jams-occur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119667-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल पर हो गए गहरे गड्ढे, फंस रहे वाहन, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल पर हो गए गहरे गड्ढे, फंस रहे वाहन, लगता है जाम
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर हुए गड्डे।संवाद
पीलीभीत। बारिश के बाद असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के बीच में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे जहां हादसे की आशंका बना रहती है तो वाहन फंसने से दिक्कत आती है, जाम भी लग जाता है। पुल 150 वर्ष से भी अधिक पुराना है। बता दें कि यहां नए पुल का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसका कार्य बारिश के कारण फिलहाल बंद है।
कई दिनों तक हुई बारिश के कारण पुराने पुल पर भरे गए गड्ढे फिर खुल गए है। गड्ढे इतने गहरे हैं कि इसमें वाहन फंस जाते हैं। ऐसे में पीछे चल रहे वाहन जहां के तहां खड़े हो जाते हैं। इस दशा में आए दिन जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है।
चार पहिया वाहनों ही नहीं दो पहिया वाहन चालकों को भी यहां से निकलने में दिक्कत आती है। रात के समय तो गड्ढे दिखते ही नहीं हैं। ऐसे में कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इस स्थिति के बाद भी गड्ढों को भरने का प्रयास नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
--
पुल के दोनों ओर सड़क पर भी हो गए गड्ढे
पुल के साथ ही दोनों ओर सड़क पर भी काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में पुल पार करने के बाद वाहन चालकों को सड़क पर हुए गड्ढों के कारण भी परेशानी होती है। गड्ढों के साथ ही सपोर्ट रोड की मिट्टी भी कष्टदायक साबित हो रही है।
--
लगता है जाम, नहीं है कोई व्यवस्था
पुल पर वाहनों के फंस जाने से दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में जाम खुलवाने की कोई व्यवस्था न होने से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। कुछ दिन पहले मामला सामने आने के बाद एसपी की ओर से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद मामला फिर जस का तस हो गया।
--
दो दिन बाद शुरू हो रहे सावन, श्रद्धालुओं को भी होगी दिक्कत
दो दिन बाद सावन माह शुरू हो रहे हैं। शहर के साथ ही काफी संख्या में लोग कांवड़ लेकर छोटी काशी गोला रवाना होंगे। ऐसे में हाईवे के गड्ढे उनके लिए परेशानी का कारण बनेंगे।
--
पुल पर हुए गड्ढों को दिखवाया जाएगा। कोशिश रहेगी इनको जल्द दुरुस्त करवा दिया जाए, जिससे आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच
--
27.41 करोड़ से हो रहा नए पुल का निर्माण
पीलीभीत से पूरनपुर के बीच असम हाईवे पर स्थित हरदोई ब्रांच नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल तैयार होगा। इसके बन जाने से यहां से आने जाने वालों के लिए मार्ग सुगम हो जाएगा। अब तक पुराने पुल से एक तरफ से ही वाहन पास हो पा रहे हैं। इससे जाम की समस्या रहती है। इस पुल से रोजाना 20 से 25 हजार लोगों का आना जाना रहता है। इसमें बड़े वाहन भी शामिल हैं।
--
गड्ढों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, हो रही परेशानी
आए दिन पुल के गड्ढों को भरा जाता है। इसके बाद भी स्थायी तौर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। दो से तीन माह में ही पुल की हालत जस की तस हो जाती है।
- राम लखन, पिपरिया
--
दिन में तो किसी तरह पुल के गड्ढों से बचकर निकल लिया जाता है। रात में सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को होती है। जब तक नया पुल न बने तब तक जिम्मेदारों को इसी पुल को ठीक करा देना चाहिए।
- संजीव कुमार, जमुनिया