{"_id":"643c34b842ee52d6bd0f0c3a","slug":"deed-of-land-was-done-again-threatened-on-complaint-pilibhit-news-c-4-1-128423-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन का दोबारा करा दिया बैनामा, शिकायत पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन का दोबारा करा दिया बैनामा, शिकायत पर धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बेची गई जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा कराकर दोबारा बिक्री कर दी गई। दाखिल खारिज न होने पर दूसरी जमीन देने या रुपये वापस करने का झांसा देकर टाल-मटोल की गई। नोटिस देने पर पिता-पुत्र ने पीड़ित के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नगर निवासी बृजमोहन खंडेलवाल और उनके पुत्र मयंक खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रुदपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी रामअवतार सेठी की गांव अभयपुर जमीमा जगतपुर में कृषि जमीन थी। जिसका मुख्तारे आम उन्होंने नगर की माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के समीप की किरन बिहार कॉलोनी निवासी बृजमोहन खंडेलवाल को बनाया था।
बृजमोहन खंडेलवाल ने उनकी मां बिट्टो कुंवर को जमीन का बैनामा छह अप्रैल 1990 को किया था। मां के दाखिल खारिज कराने के प्रयास पर पता लगा कि उक्त जमीन को बृजमोहन खंडेलवाल ने 15 अक्तूबर 1984 को गांव कुवंरपुर ताल्लुके गजरौला निवासी साधू सिंह के हाथ बैनामा किया था। तब उनकी मां ने बृजमोहन खंडेलवाल से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
बृजमोहन खंडेलवाल ने दूसरी जमीन का बैनामा कराने या रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। कई बार टाल मटोल के बाद दूसरी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। वर्ष 2001 मां का निधन हो गया। इसके बाद उसने कई बार बृजमोहन खंडेलवाल से दूसरी जमीन के बैनामा को संपर्क किया, लेकिन दूसरी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। इस पर बृजमोहन को नोटिस भेजा। आरोप है कि नोटिस से बौखला कर बृजमोहन खंडेलवाल और उनके पुत्र मयंक खंडेलवाल सात जनवरी को उसके घर पहुंचकर गालियां दी।
कार्रवाई पर जान से मारने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अशोक कुमार की ओर से बृजमोहन खंडेलवाल और उनके पुत्र मयंक खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।