फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Decision not to take action in Lekhpal's beating case

Pilibhit News: लेखपाल की पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं करने का निर्णय

Wed, 14 Jun 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Decision not to take action in Lekhpal's beating case
तहसीलदार बोले-लेखपालों से बातचीत के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव जेठापुर में राशन कोटेदार के चयन को लेकर हुई बैठक में हंगामे व लेखपाल की पिटाई के मामले में मंगलवार को दिन बार वार्ताओं का दौर चला। बाद में कार्रवाई को लेकर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने गेंद तहसीलदार के पाले में डाल दी। तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों से बातचीत के बाद इस मामले में कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
सोमवार को गांव जेठापुर में राशन कोटेदार के चयन को खुली बैठक हुई थी। बैठक में चयन को लेकर विवाद के बाद हंगामा, मारपीट और धक्कामुक्की हुई। लोकतंत्र सेनानी की पत्नी जगदेवी ने तहसीलदार पर गर्दन पकड़कर धक्का देने और पौत्र जयप्रकाश को पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने एसडीएम को दी गई रिपोर्ट में लेखपाल की पिटाई किए जाने की जानकारी दी। साथ ही जगदेवी की पिटाई के आरोप को झूठा बताया। इस मामले में लेखपाल राहुल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर देने के कुछ देर बाद ही उसने इसे वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विकास मौर्य ने पहले बताया कि लेखपाल राहुल ने तहसीलदार के निर्देश पर वीडियो बनानी शुरू की थी। तब उसका मोबाइल छीनने की कोशिश हुई। लिहाजा कार्रवाई को लेकर तहसीलदार ही निर्णय लेंगे।
तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि लेखपाल मामले को समाप्त करना चाहते हैं। इसको लेकर अब मामले में कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed